1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूके के नए PM Rishi Sunak की बायोपिक पर कास्टिंग शुरू, सामने आए इन स्टार्स के नाम

हाल में यूके के नए प्रधानमंत्री का पद भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने संभाला है, जिसके बाद हर किसी का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। वहीं अब उनकी बायोपिक पर फिल्में बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर कुछ स्टार्स के नाम भी सामने आए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Oct 2022, 3:43 PM IST

यूके के नए PM Rishi Sunak की बायोपिक पर कास्टिंग शुरू

यूके के नए PM Rishi Sunak की बायोपिक पर कास्टिंग शुरू

हाल में यूनाइडेट किंगडम के नए प्राइम मिनिस्टर भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) बने हैं, जिसके बाद से उनको लगातार सोशल मीडिया के जरिए भारतीय लोगों की बधाई मिल रही है। साथ ही देश के लोग उनके विदेशी पीएम बनने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब ऋषि सुनक की बायोपिक को लेकर भी बातें तेज हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही ऋषि सुनक की जीवनी पर एक फिल्म बन सकती हैं, जिसके लिए कास्टिंग के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह से ट्वीट्स के साथ-साथ बेहद फनी मीम्स भी वायरल हो रही है, जिनको देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएगा।


हालांकि, ऋषि सुनक की बायोपिक के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जिम सर्भ (Jim Sarbh) जैसे स्टार्स का नाम सामने आ रहा है, जिनको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार ट्विटर पर पोस्ट और फनी मीम्स वायरल कर रहे हैं। भारतीय मूल के किसी शख्स को कोई उपलब्धि मिले तो सोशल मीडिया पर सबसे पहले अक्षय कुमार ही ट्रोल होते हैं।

यहां भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लोग अक्षय को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि वे अब ऋषि सुनक की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' का एक वीडियो क्लिप भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ अंग्रेजों को हिंदी में अपने भारतीय मूलों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि ये अक्षय का ऑडिशन है।

यह भी पढ़ें: Nayanthara-Vignesh Shivan के सरोगेसी नियमों पर तमिलनाडु सरकार ने कही ये बात!


वहीं एक यूजर ने तो बेहद ही आगे की सोचते हुए ऋषि सुनक के चेहरे पर अक्षय कुमारे के चेहरे को फोटोशॉप के जरिए लगा कर वायरल कर दिया। इसके अलावा भी ऋषि सुनक की बायोपिक के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और जिम सर्भ के नाम के भी कई पोस्ट और मीम्स वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले क्रिकेटर आशीष नेहरा को लेकर भी ऐसे ही कई मीम्स बन कर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 'आशीष नेहरा चाहें तो आसानी से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में घुस सकते हैं'।

यह भी पढ़ें: डिवोर्स केस में Karan Mehra ने खुद की Johnny Depp से बराबरी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़