6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 लाख हस्तशिल्पियों की प्रभु श्रीराम को अद्भुत सौग़ात

- हुनरमंद हाथों से तैयार राम भक्ति में सने वस्त्र पहुँचे अयोध्या

less than 1 minute read
Google source verification
hatshilp1.jpg

अनुराग मिश्रा
लखनऊ। देश के 12 लाख हस्तशिल्पियों द्वारा श्रीरामलला के लिए तैयार विशिष्ट वस्त्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक ख़ास समारोह में सौंपे गए यह वस्त्र और उन तमाम हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार किए गए हैं। ये वस्त्र भाव के धागे को पिरोकर भक्ति के रंग में डुबो कर औसत आय अर्जित करने वाले हस्तशिल्प कारों द्वारा तैयार किए गए।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक सुरेश जोशी भैया जी ने कहा कि आज 12 लाख रामभक्तों द्वारा रामलला के लिए वस्त्र तैयार करने का यह प्रयास भी रामकाज में गिलहरी योगदान जैसा है। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा से एक बार फिर रावण संस्कृति नष्ट होगी और रामराज्य की पुनर्स्थापना होगी।

हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रामलला के लिए 12 लाख हस्तशिल्पियों द्वारा वस्त्र तैयार करने के प्रयास की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इस वस्त्र में रामभक्ति का ताना है और हस्तशिप का बाना है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए को धन्यवाद दिया और वस्त्र को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी को सौंपा।