4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरे कोटा शहर की बेटी अरुन्धति ने बढ़ाया देश का मान: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख किया। बिरला ने स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुन्धति चौधरी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्हें बड़े गर्व के साथ ‘मेरे कोटा शहर की बेटी’ कहकर संबोधित किया और पूरे सदन की ओर से बधाई दी
less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Speaker

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक विजेताओं को सोमवार को लोकसभा में बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख किया। इस दौरान बिरला ने स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुन्धति चौधरी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्हें बड़े गर्व के साथ ‘मेरे कोटा शहर की बेटी’ कहकर संबोधित किया और पूरे सदन की ओर से बधाई दी।

सदन को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के एथलीटों ने अपनी अद्भुत क्षमता और प्रतिभा का परिचय दिया है। विशेष रूप से महिला खिलाडिय़ों ने 8 स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। कोटा की अरुन्धति ने रिंग में अपने पंच का लोहा मनवाते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। बिरला ने अरुन्धति के साथ-साथ स्वर्ण पदक विजेता अस्मिता डे, हर्ष सिंह, प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घागस, सचिन सिवाच, अंकुश पघाल और पैरा एथलीट सोमन राणा के प्रदर्शन की भी सराहना की।

भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 23 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल कर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रवेल, लवलीना बोरगोहेन, नरेंद्र बेरवाल और कांस्य पदक विजेता तेजस्विन शंकर सहित सभी पदक विजेताओं, उनके कोचों और टीम इंडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बिरला ने ने बताया कि वर्ष 2030 में आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत करेगा। इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग