4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सोनम वांगचुक को हिरासत में लेना जरूरी था’, अब अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, फैजान अंसारी ने क्यों दर्ज कराई शिकायत?

Abhijeet Dipke News: फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुणे-औरंगाबाद हमले के आरोप लगाए और सोनम वांगचुक की हिरासत की तारीफ की।
2 min read
Google source verification
CJP Delhi protest updates

सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके। (फोटो- ANI)

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली डीसीपी के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उनका आरोप है कि दीपके के लोगों ने उन पर हमला किया। फैजान ने साफ कहा कि उनके पास इसके सबूत मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कि उन पर महाराष्ट्र के पुणे और औरंगाबाद में हमले हुए। इन दोनों जगहों पर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस और सीएम की तारीफ

अब फैजान ने दिल्ली पुलिस से अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

फैजान अंसारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को सही समय पर हिरासत में लेने से दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने समय रहते सही फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

फैजान ने यह भी कहा कि अभिजीत दीपके अपनी पार्टी और खुद के फायदे के लिए सब कुछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करे। शिकायत में उन्होंने साफ मांग की है कि दिपके को गिरफ्तार किया जाए।

इस शिकायत की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग फैजान के आरोपों पर बात कर रहे हैं तो कुछ लोग सोनम वांगचुक की हिरासत वाले बयान पर भी ध्यान दे रहे हैं। फैजान ने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली का माहौल बचाने के लिए पुलिस का कदम सही था।

सीजेपी ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा

अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है। फैजान ने सबूतों का जिक्र किया है इसलिए जांच की उम्मीद की जा रही है। पुणे और औरंगाबाद के पुराने मामले भी इस शिकायत से जुड़े हुए हैं।

हालांकि, सीजेपी पार्टी और अभिजीत दिपके की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फैजान अंसारी का यह कदम इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग