27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी जेल गए क्या? केजरीवाल का तीखा सवाल…किस मुद्दे पर भड़के AAP प्रमुख

Arvind Kejriwal: शराब नीति मामले में कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस से जुड़े सवाल पर भड़के केजरीवाल ने पलटकर पूछा-क्या राहुल गांधी या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए?

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal became furious upon Congress during the press conference

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश रचने का आरोप लगाया। इसी बीच किसी ने कांग्रेस से संबंधित सवाल किया जिस वह केजरीवाल भड़क गए और उल्टा पूछ दिए कि क्या राहुल गांधी या वाड्रा जेल गए?

जानिए क्यों भड़क गए केजरीवाल

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें आरोपमुक्त किया जाना भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है और इसका मकसद आगामी चुनावों में कांग्रेस की चुनौती को कमजोर करना है। इस सवाल पर केजरीवाल नाराज हो गए और तीखे सवाल दागते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल जेल गए, तो क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? अगर संजय सिंह जेल गए, तो क्या राहुल गांधी जेल गए? और अगर मनीष सिसोदिया जेल गए, तो क्या सोनिया गांधी जेल गईं? केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस किस नैतिक आधार पर ऐसे आरोप लगा रही है और क्या उसे इस तरह की बयानबाजी पर शर्म नहीं आनी चाहिए।

दिल्ली में चुनाव करा लो…10 सीट भी नहीं मिलेगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण का असर उनके परिवार पर भी पड़ा है और मनीष सिसोदिया की पत्नी गंभीर बीमारी मल्टीपल स्क्लेरोसिस से जूझ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की कथित साजिश की कीमत दिल्ली की करीब तीन करोड़ जनता को चुकानी पड़ी और राजधानी की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं। अगर भाजपा दस सीटें भी जीत लेती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज उनके मन से एक बड़ा बोझ उतर गया है; एक समय आम आदमी पार्टी के पांच शीर्ष नेताओं को जेल में डाला गया, फिर भी पार्टी को तोड़ा नहीं जा सका।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग