
BJP leader Sushil Modi replied to RJD, announced to gift his property to Lalu Yadav
बिहार में नई महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीजेपी आरजेडी के मंत्रियों पर हमलावार है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार लगातार बिहार की राजनीति में सक्रिय दिख रहे हैं। लालू परिवार और नीतीश कुमार पर उनके तीखे हमलों ने इन दोनों के दलों के नेताओं को असहज कर दिया है। इस बीच हाल ही में खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, जिस पर वे भड़क गए हैं। सुशील कुमार मोदी ने रामानंद यादव द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए अपनी संपत्ति लालू परिवार को गिफ़्ट करने की घोषणा की है।
बीते शुक्रवार को मंत्री रामानंद यादव ने सुशील मोदी पर गलत तरीके से संपत्ति बटोरने का आरोप लगाया था। रामानंद यादव ने यह बयान दिया था कि सुशील कुमार मोदी कह रहे हैं कि मैं बाहुबली हूं, लेकिन सुशील मोदी से ज्यादा बाहुबली कोई नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया था कि डिप्टी सीएम रहते सुशील कुमार मोदी ने पटना की लोदीपुर और खेतान मार्केट की जमीन पर कब्जा किया। रामानंद यादव ने कहा कि इससे सुशील कुमार मोदी की हनक का पता चलता है। उन्होंने यह भी मांग की है कि सुशील मोदी परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच कराई जाए।
रामानंद यादव के बयान के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट कर जवाब दिया है। सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "पटना का खेतान मार्केट लालूजी की कृपा से 1995 में तैयार हुआ। लोदीपुर का मॉल किसका है मुझे पता नहीं। ये दोनों संपत्ति यदि मेरी या मेरे परिवार की है तो आज ही मैं लालू परिवार को गिफ़्ट करने के लिए तैयार हूं। झूठा आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुकदमा करुंगा।"
यह भी पढ़ें: BJP नेता का नीतीश सरकार पर हमला, कहा - 'लालू के दामाद और कार्यकर्ता चला रहे सरकार, नीतीश लाचार'
Published on:
20 Aug 2022 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
