27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे साथ सो जाओ, जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा’; BJP नेता पर पद के बदले शोषण का आरोप, AAP नेता ने वीडियो साझा कर साधा निशाना

Delhi Politics News: 'मेरे साथ सो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा'; AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेता का कथित वीडियो शेयर कर लगाया गंभीर आरोप। पद के बदले शारीरिक संबंध की मांग पर मचा सियासी घमासान।

2 min read
Google source verification
Delhi Politics News

BJP नेता पर पद के बदले शोषण का आरोप

Saurabh Bhardwaj Video: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर बेहद गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने एक महिला को पार्टी में 'जिला उपाध्यक्ष' का पद दिलाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की अश्लील डिमांड रखी और कहा कि 'मेरे साथ सो जाओ, तुम्हें पद दिला दूंगा'।

भारद्वाज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के दावों पर कड़े सवाल खड़े करते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में महिला का आरोप

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 3 मिनट 58 सेकंड का है। इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो किसी भाजपा नेता मोहनलाल के बारे में बता रही है। महिला ने कहा कि मोहनलाल ने बातचीत के लिए बुलाया था, इसलिए वह उनके पास गई थी। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रही थी और आगे बढ़ने की चाह में जिलाध्यक्ष मोहनलाल के पास पहुंची थी। महिला का आरोप है कि मोहनलाल ने कहा कि अगर उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया जाए, तो उसके बदले में वह क्या करेंगी। इस पर महिला ने जवाब दिया कि उसके पास देने के लिए कुछ नहीं है। महिला ने स्पष्ट किया कि उसके पति का काम नहीं चल रहा है और मकान भी बिक चुका है, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। महिला ने यह भी कहा कि वह इतनी कमजोर स्थिति में है कि उन्हें कुछ नहीं दे सकती।

भाजपा नेता पर अश्लील डिमांड का आरोप

वीडियो में महिला के अनुसार, भाजपा नेता ने कहा कि धन के अलावा भी आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है। इस पर महिला ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि वह क्या कहना चाहते हैं। इसके बाद आरोपी ने कहा, 'आप समझदार हैं, आपको बताने की जरूरत नहीं है।' महिला का आरोप है कि नेता ने यह भी कहा कि अगर उन्हें पद मिल जाता है, तो फिर उन्हें उसके साथ दिल्ली और लखनऊ जाना पड़ेगा और किसी को कोई शक भी नहीं होगा।