
दिल्ल बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Photo-X @hdmalhotra)
Delhi BJP New President: दिल्ली बीजेपी में लंबे समय से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा चल रही थी। आखिर अब पार्टी ने हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंप दी है। हर्ष अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं और पूर्वी दिल्ली से सांसद भी हैं। उनकी नियुक्ति तुरंत लागू कर दी गई है। नेताओं का कहना है कि राजनीति में लंबे समय से बने रहने के कारण हर्ष मल्होत्रा के नाम पर कई बड़े नेताओं से उनको समर्थन मिला है।
हर्ष मल्होत्रा एक ऐसे नेता हैं जिनको लेकर कोई विवाद नहीं है। वह सरकार और संगठन दोनों को एक साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि हर्ष मल्होत्रा बाकी नेताओं पर भारी पड़ गए। इस रेस में राजीव बब्बर और जेपी के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन हर्ष मल्होत्रा ने इनको पीछे पछाड़ दिया।
हर्ष मल्होत्रा पहले पार्षद और पूर्वी दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं। इसलिए उन्हें दिल्ली की राजनीति और निगम के कामकाज की अच्छी जानकारी है। अगले साल निगम चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी चाहती है कि दिल्ली सरकार के बाद निगम में भी उसकी पकड़ मजबूत बनी रहे। पार्टी को उम्मीद है कि हर्ष का पुराना अनुभव चुनाव में काफी मदद करेगा।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल पार्टी के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। उनके समय में बीजेपी ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटें जीतीं और 27 साल बाद दिल्ली में सरकार भी बनाई। अब पार्टी के अंदर चर्चा चल रही है कि सचदेवा को जल्द ही केंद्रीय टीम में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नेताओं का मानना है कि संगठन में उनके काम को देखते हुए पार्टी उन्हें नया और बड़ा रोल दे सकती है।
Updated on:
28 May 2026 01:36 pm
Published on:
28 May 2026 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
