20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटर से भड़की आग, मासूम की मौत, दादी झुलसी; गाजियाबाद में ईवी कार खाक

दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके से बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक 13 वर्षीय लड़के की झुलसने से मौत हो गई, जबकि उसकी 65 वर्षीय दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
2 min read
Google source verification
EV Fire Incident

दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटर से भड़की आग (Photo: IANS/File)

पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से झुलस गईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के बाद पूरा हादसा हुआ। आग तेजी से घर में रखे सामान तक फैल गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, रात करीब 2:43 बजे विष्णु गार्डन के ख्याला इलाके की गली नंबर 9 से घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर भेजी गई। लेकिन आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए और पानी के टैंकर मौके पर रवाना किए गए। तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित किया गया

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद अस्पताल पहुंचा दिया था। जहां डॉक्टरों ने 13 साल के जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 65 वर्षीय स्वमजीत कौर करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गई हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर से शुरू हुई आग?

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग घर के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी थी। इसके बाद आग आसपास रखे घरेलू सामान में फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

गाजियाबाद में ईवी कार से फैली आग

वहीं, गाजियाबाद के वैशाली इलाके से भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। लिंक रोड के सूर्य नगर में एक इमारत के बेसमेंट में ईवी चार्जिंग कार में पहले आग लगी। इसके बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी इमारत में धुआं भर गया। इससे करीब 15 रहवासी अंदर फंस गए।

दमकल विभाग ने बताया कि रात में 2 बजकर 24 मिनट पर आग की सूचना प्राप्त हुई। तुरंत फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाई गई। इमारत में फंसे लोग अपनी जान बचाने के लिए बगल वाली इमारत में कूद गए। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग