
प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में पिेछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला है। बहुत बार तापमान 45 के पार गया लेकिन अब दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। गुरुवार शाम से मौसम करवट लेने वाला है और बारिश के साथ मौसम सुहावना होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलेगा और तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार 27 मई को भी दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई थी और तापमान 44 पार दर्ज किया गया।
IMD के वेदर फोरकास्ट के अनुसार 28 मई को दिन में बादल छाए रहने वाले हैं। शाम होते-होते हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से हवा चलने की संभावना भी बताई जा रही है। कुछ-कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भी हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इतनी प्रचंड गर्मी के बाद बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर भारत पर बन रहे सिस्टम की वजह से देखने को मिल रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। बारिश की वजह से इन दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान के अनुसार तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे NCR का मौसम बदलने वाला है।
नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में भी गुरुवार शाम से बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही 29 और 30 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
Published on:
28 May 2026 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
