चलती मेट्रो को बेडरूम बनाकर सो गया लड़का, वायरल हुई वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का एक अजीबो गरीब वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का चलती मेट्रो को बेडरूम बना देता है और लोग उसे देख हैरान रह जाते हैं। लड़का खाली सीट के पास जाता है और एक तकिया उस पर रखकर लेट जाता है। इसके बाद चादर भी ओढ़ लेता है। मानो जैसे वह अपने घर के बिस्तर पर लेटा हो। यह देखकर मेट्रो में मौजूद यात्री हक्के-बक्के रह जाते हैं।