7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्कर से NMACC India इवेंट में, अनामिका खन्ना के डिजाइन में नजर आए सेलिब्रिटीज

A-Listers Sizzle in Anamika Khanna Outfits : ऑस्कर से लेकर NMACC India के इवेंट तक कई सलेब्रिटीज ने पहना डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का कलेक्शन। फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना (Fashion designer Anamika Khanna) भारत की एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों के लिए आउटफिट डिजाइन किए हैं। वह अपने कंटेम्पररी और फ्यूजन डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं।

2 min read
Google source verification
anamikakhanna.jpg

Astonishing Athiya Shetty : अपनी वेडिंग के फंक्शन्स में भी अथिया शेट्टी अनामिका खन्ना के डिज़ाइनर वियर में नजर आयीं थी। यहां NMACC India इवेंट के लिए एक बार फिर अथिया शेट्टी ने अनामिका का कलेक्शन पहना है। इसमें पर्ल फ़िनिश ड्रेप के साथ एक ब्लैक सेक्विन 3D फ्लोरल ब्लेज़र और ब्लैक सेक्विन एम्ब्रॉएडर्ड पैंट पहा है।

anamikakhanna1.jpg

Ravishing Isha Ambani : अनामिका ने यहां ईशा अंबानी के लिए एक ऑफ-व्हाइट और गोल्ड क्रिएशन तैयार किया है। इस प्री-ड्रेप्ड साड़ी को मैच करने के लिए आइवरी ब्लाउज़ और एक हैवी केप जैकेट है। ईशा ने अपने लुक को एमराल्ड-गोल्ड नेकलेस ,मैचिंग झुमके और एक स्टेटमेंट रिंग के साथ कंप्लीट किया।

anamikakhanna4.jpg

Mesmerising Mira Kapoor : अनामिका खन्ना अपने कंटेम्पररी और फ्यूजन डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। वे ट्रेडिशनल इंडियन वेयर को मॉडर्न सिल्हूट के साथ बेहद खूबसूरती से मिक्स करती हैं। यहां इस तस्वीर में मीरा कपूर ने अनामिका का डिज़ाइनर वियर पहना है। इस तस्वीर को अनामिका ने हाल ही मैं अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। मीरा ने भी कई बार अनामिका खन्ना का कलेक्शन पहना है।

anamikakhanna6.jpg

Beautiful BhumI Pednekar : यहां NMACC India इवेंट के लिए भूमि पेडनेकर ने अनिमिका के डिज़ाइनर वियर में दिखीं। गौरतलब है की अनामिका का बॉलीवुड से खास नाता है। राजस्थान के जोधपुर शहर में पैदा हुई अनामिमा खन्ना ने फैशन, आयशा और दिल धड़कने दो सहित कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कॉस्टयूम भी डिजाइन की हैं।

anamika2.jpg

Deepika Padukone delights : यहां दीपिक पदुकोने के लिए अनामिका ने एक बेहद अट्रैक्टिव केप के साथ एक कस्टम पैंटसूट तैयार किया है।

anamika_8.jpg

Fasicnating Freda Pintoo : पिछले दिनों हुए ऑस्कर के एक इवेंट में इंटरनेशनल एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटू ने भी अनामिका का डिजाइनर वियर पहना।