6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Ashok Gehlot Big Gift Rajasthan New District : राजस्थान में हो गया जिलों का बंटवारा, 30 जून को घोषित हो जाएगी सीमा !

CM Ashok Gehlot New District Big Gift : राजस्थान में 15 जिलों का सीमांकन हो गया है। 30 जून को इसका आदेश जारी किया जा सकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चाहत है कि सभी जिले पूरी तरीके से काम करना शुरू कर दें।

2 min read
Google source verification
CM Ashok Gehlot New District Big Gift

CM Ashok Gehlot New District Big Gift


CM Ashok Gehlot New District Big Gift : राजस्थान में 15 जिलों का सीमांकन हो गया है। 30 जून को इसका आदेश जारी किया जा सकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चाहत है कि सभी जिले पूरी तरीके से काम करना शुरू कर दें। हालांकि जयपुर और गृह जिले जोधपुर में बंटवारे को लेकर विरोध है। यही वजह है कि यहां के लिए अभी कुछ भी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। 15 जिलों में 125 तहसीलें शामिल की गई हैं। इन जिलों के सीमांकन के लिए हाल ही मुख्यमंत्री ने 15 विशेषाधिकारियों की नियुक्त की थी। मंत्री रामलाल जाट ने कहा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जब भी आदेश होगा अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: दो महीने पहले 100 प्रत्याशी घोषित करेंगी कांग्रेस, CM अशोक गहलोत की रणनीति ने मचाई खलबली


ये है 15 जिलों की सीमाओं की तस्वीर...

शाहपुरा: बिजीलिया, आसींद, करेड़ा, मांडल, रायपुर, शाहपुरा, हुरडा, फूलियाकलां, जहाजपुर, कोटड़ी, बनेड़ा, मांडलगढ़, सहाड़ा, हमीरगढ़।

केकड़ी: देवली, टोडा रायसिंह, मालपुरा, जहाजपुर, अराई, नसीराबाद, बांदनवाड़ा, बिजयनगर, भिनाय तहसील के गांव।

फलौदी : नाचना, नोख उप तहसील, फलौदी, लोहावट, बाप, देवू, बापिणी, सेतरावा, घंटियाली, आऊ, ओसियां से आगे का हिस्सा।

डीडवाना कुचामनः मकराना, परबतसर, लाडनूं, डीडवाना, नावां और नागौर का आधा क्षेत्र ।

खैरथल: कोटकासिम, तिजारा, खैरथल, किशनगढ़बास, टपूकड़ा, हरसोली और मुंडावर।

ब्यावरः मसूदा, बिजयनगर ,टॉडगढ़, भीम, रायपुर, जैतारण तहसीलें जुड़ेंगी।

बालोतरा : बालोतरा, कल्याणपुर, समदड़ी, सिवाना, सिणधरी, पायला, गिड़ाए बायतु, पाटोदी पंसद, पचपदरा, कल्याणपुर, सिवाना, समदड़ी, सिणधरी, गिड़ाए, बायतु तहसील का आधा हिस्सा।

डीग : पहाड़ी, नगर, सीकरी, जनूधर, कुम्हेर, डीग, कामा, रार शामिल हैं।

दूदू : नरैना, सांभरलेक, रूपनगढ़, फागी, मौजमाबाद, माधोराजपुरा, जोबनेर, फुलेरा, अराई, मालपुरा ।

नीमकाथाना: खेतड़ी उपखंड, पटवार मंडल, गुढ़ागौड़जी, चार पटवार मंडल ।

सांचौर: चितलवाना, सांचौर, रानीवाड़ा, गुड़ामालानी, बागोड़ा, सेड़वा, धोरीमन्ना।

गंगापुर सिटी: बामनवास, वजीरपुर , नादौती, टोडाभीम।

कोटपूतली: कोटपूतली, बहरोड़, विराटनगर, बानसूर, पावटा, नारायणपुर और नीमराणा।

अनूपगढ़: अनूपगढ़, घड़साना, श्रीविजयनगर, रावला, खाजूवाला उत्तरगढ़ तहसील व छत्तरगढ़, रायसिंहनगर।

सलूंबर: इस जिले में सीमांकन का काम सरकार को भेज दिया गया है। इसके साथ आपत्तियों को भी रेखाकिंत किया गया है।