2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली
Video : कठुआ दुष्कर्म पर बोलीं सीएम महबूबा मुफ्ती, मृतक को बताया वैष्णो देवी का रूप
Play video

Video : कठुआ दुष्कर्म पर बोलीं सीएम महबूबा मुफ्ती, मृतक को बताया वैष्णो देवी का रूप

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मृतक बच्ची को माता वैष्णो देवी का रूप बताया है।

Google source verification

नई दिल्ली : कठुआ दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर खूब राजनीति भी हो रही है। इस बीच जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मृतक बच्ची को माता वैष्णो देवी का रूप बताया है। सीएम ने कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोलते हुए कहा कि, ” कोई इतनी नन्ही सी बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत कैसे कर सकता है। महबूबा ने कहा कि, “हमारे समाज में कुछ तो गलत है, जहां लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करते हैं, जिसे देवी मां का रूप माना जाता है। कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई कैसे एक छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य कर सकता है, जिसे माता वैष्णो देवी का रूप माना जाता है”। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुष्कर्म की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि, “ये घटनाएं हमें शर्मसार करती हैं। हमारे समाज में कुछ तो गलत है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़