25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक हजार बेटियों को CM रेखा गुप्ता ने दी साइकिल, कहा- पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा

CM Rekha Gupta: 1000 बेटियों को मुख्यमंत्री की सौगात मिली। गुरुवार को पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 9 स्कूलों की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस मौके पर उन्होंने कन्या पूजन किया और छात्राओं से मिलकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
2 min read
Google source verification
Cm rekha gupta distributed 1000 cycles to girls in pitampura

CM Rekha Gupta: गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय गईं। वहां उन्होंने कन्या पूजन किया और छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 9 स्कूलों की करीब 1000 छात्राओं को साइकिलें बांटीं। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से अब बेटियों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी और उनकी पढ़ाई में दूरी की वजह से कोई रुकावट नहीं आएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 9 स्कूलों की करीब 1000 छात्राओं को साइकिल देने के बाद छात्राओं से संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, स्कूल आने-जाने में होने वाली दिक्कतों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा। छात्राओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि साइकिल मिलने के बाद उनको जो भी परेशानी आती थी स्कूल आने- जाने में वो अब नहीं आएगी। साथ ही वे ट्यूशन जाने के अलावा घर के छोटे-मोटे कामों के लिए सामान लाने में भी इसका उपयोग कर सकेंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कन्या पूजन के मौके पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने बेटियों को सौभाग्य, शक्ति और मातृशक्ति के आशीर्वाद का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दुर्गा अष्टमी हमें यह अहसास कराती है कि हर बेटी में आदिशक्ति का उज्ज्वल रूप मौजूद होता है। उनका स्नेह और सम्मान जीवन को पवित्रता और सकारात्मकता से भर देता है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आज शालीमार बाग के सर्वोदय विद्यालय में कन्या पूजन कर मां स्वरूपा बेटियों को नमन किया। बेटियां ही घर की रोशनी हैं, संस्कारों की धारा हैं और भविष्य की सबसे सुंदर आशा हैं। उनकी मुस्कान में ही ईश्वर का आशीर्वाद झलकता है।

छात्राओं में दिखा खासा उत्साह

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट भी वितरित कीं, जिसमें शिशु देखभाल से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग