30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में एक नवंबर से लागू होगा नया नियम, सीएम रेखा ने लॉन्च किया ट्रिपल एक्‍शन प्लान, 2300 ई-ऑटो की एंट्री

CM Rekha Gupta: दो दिन के अवकाश के बाद दिल्ली लौटी सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ट्रिपल एक्‍शन प्लान लॉन्च किया है। इस दौरान उन्होंने अपने प्लान की विस्तार से जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 3 Jun 2025, 5:52 PM IST

CM Rekha Gupta: दिल्ली में एक नवंबर से लागू होगा नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ट्रिपल एक्‍शन प्लान, 2300 ई-ऑटो की एंट्री

दिल्ली में मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्‍शन प्लान लॉन्च किया। (फोटो सोर्सः @gupta_rekha)

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन प्लान 2025’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर 2,300 इलेक्ट्रिक ऑटो लगाए जाएंगे, जबकि सबसे अधिक प्रदूषित 13 क्षेत्रों में ‘मिस्ट स्प्रेयर’ की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली उनकी सरकार का सपना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वायु प्रदूषण से सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। योजना के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) केंद्रों का हर छह महीने में ऑडिट किया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

पेड़ लगाने पर फोकस, 70 लाख पौधों का लक्ष्य

रेखा गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष ‘शुद्ध हवा सबका अधिकार - प्रदूषण पर जोरदार प्रहार’ अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहल को शामिल किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। इस अभियान के जरिए माताओं को सम्मान देने के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह योजना दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

दिल्ली में 1 नवंबर से केवल ईंधन मानकों वाली गाड़ियां ही प्रवेश करेंगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यातायात जाम से निपटने के लिए 'स्मार्ट इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम' लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 1 नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, जिन निर्माण स्थलों का क्षेत्रफल 500 वर्ग मीटर से अधिक है, उन्हें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “एयर पॉल्यूशन को खत्म करने के लिए हमारे पास जितने भी साइंस आर्गेनाइजेशंस हैं। हम उनके साथ एमओयू करेंगे। जो अपने लेटेस्ट इनोवेशन आइडियाज दिल्ली सरकार के साथ साझा करके प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करेंगे। हमने कानपुर आईआईटी के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत बहुत जल्द दिल्ली में कृत्रिम बारिश की जाएगी। ऐसे ही प्रदूषण से लड़ने से के लिए हम युवाओं के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। पहले की सरकारों में दिल्‍ली सरकार के लेवल पर कम काम होता था, लेकिन कहीं एमसीडी के लेवल पर तो कहीं एमसी के लेवल पर स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर्स चलते दिखाई देते थे। वो भी तब जब सर्दी का सीजन पीक पर होता था।”

यह भी पढ़ें : जो BJP को करना चाहिए वो अब AAP करेगी…दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष ने ईमेल आईडी देकर किया नया दावा

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा “दिल्ली में प्रदूषण का कोई समय नहीं है। ये साल के 12 महीने दिल्ली में मौजूद रहता है। इसलिए हमने दिल्ली में मॉनसून का समय छोड़कर हम साल भर एक हजार वाटर ‌स्प्रिंकलर्स और 140 स्मॉग गन पूरे दिल्ली में तैनात रहेंगे। यह हर वार्ड हर विधानसभा में लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी प्रकार का वायु प्रदूषण कंट्रोल किया जाए। इसी प्रकार 70 नई रोड क्लीनर मशीनें हम ले रहे हैं। इसमें 30 वाटर टैंकर भी साथ रहेंगे। दिल्ली सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हमने डस्ट पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए हमने दिल्ली में 13 हॉट स्पॉट बनाए हैं। यहां बड़े-बड़े पोल्स पर मिस्ड स्पेयर लगाएंगे। हाईराइज बिल्डिंग्स पर एंट्री स्मॉग लगाना जरूरी है।”

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़