आतिशी ने कहा कि इसके बाद अभिभावक हाईकोर्ट गए, लेकिन वहां से भी दो टूक जवाब मिला। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी मामले पर दिल्ली सरकार को स्पष्ट नीति बनाने को कहा है। सोमवार को इसपर आतिशी ने कहा "अभिभावकों की याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक दिल्ली सरकार फीस बढ़ोतरी पर कोई स्पष्ट नीति या कानून नहीं लाती, तब तक वह कोई आदेश कैसे दे सकते हैं?" आतिशी ने आगे कहा "भाजपा सरकार दिल्ली में फीस बढ़ोतरी पर सिर्फ दिखावे के लिए बिल ला रही है, लेकिन इसपर न तो किसी अभिभावक से चर्चा की गई है और न ही हमें जानकारी है कि इस बिल में आखिर क्या है?"