रविवार को अपने सोशल मीडिया ‘X’ अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए संजय सिंह ने कहा, “भारतीय संस्कृति में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं, लेकिन मोदी सरकार अब इसे भी चुनावी हथियार बना रही है। प्रधानमंत्री 'वन नेशन, वन इलेक्शन', 'वन नेशन, वन राशन' के बाद अब 'वन नेशन, वन हसबैंड' की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए पूछा “क्या मोदीजी चाहते हैं कि देश की सभी महिलाएं उन्हें अपना पति मान लें? यह कैसी मानसिकता है?”