
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )
Crime : फरीदाबाद के दरिंदों ने दरिंदगी की हदें भी पार कर दी। दौड़ती कार में पहले घंटों तक महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर खून से लथपथ पीड़िता को चलती कार से फेंककर भाग गए। अद्ध नग्न हालत में सड़क किनारे पड़ी पीड़िता को अस्पताल भिजवाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार का पता कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
फरीदाबाद में तीन घंटों तक एक युवती से चलती कार में गैंगरेप किया गया। इन्होंने युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद में लहुलूहान हालत में पीड़िता को सड़क किनारे फेंक दिया। बदहवास हालत में पीड़िता को अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार का पता कर लिया और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया वह तीन बच्चों की मां है। शनिवार को परिवार में पति से विवाद हो गया था और घर से निकल गई थी। दो युवकों ने उसे लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया और फिर उसके साथ दरिंदगी की।
देर रात पीड़िता सड़क किनारे खड़ी थी। दो युवकों ने लिफ्ट के बहाने इसे अपनी वैन में बैठा लिया। इसके बाद ये लोग महिला को लेकर निकल गए। देर रात इन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करदी और फिर चलती वैन में उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे तक यह खेल चलता रहा। बाद में ये लोग महिला को चौराहे के पास चलती वैन से धक्का देकर फरार हो गए। महिला नीचे गिरी तो उसके चहरे पर काफी चोट आई। महिला ने अपनी बहन को कॉल किया। पीड़िता की बहन मौके पर पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए उसे अस्पताल भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर आस-पास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए। कार का पता चल गया इस आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अगर महिला 112 पर कॉल कर देती तो आरोपियों को और जल्दी पकड़ा जा सकता था।
Updated on:
31 Dec 2025 03:41 pm
Published on:
31 Dec 2025 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
