15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cocaine Smuggling Busted: दिल्ली एयरपोर्ट पर 26 करोड़ की कोकीन के साथ धरी गईं दो महिलाएं, पेट से निकले 172 कैप्सूल

Cocaine Smuggling Busted: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ब्राजील की दो महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं। इनके पास से करीब 26 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है। दोनों महिलाओं ने कोकीट को कैप्सूल में भरकर निगल लिया था।

2 min read
Google source verification
Cocaine Smuggling Busted: दिल्ली एयरपोर्ट पर 26 करोड़ की कोकीन के साथ धरी गईं दो महिलाएं, पेट से निकले 172 कैप्सूल

Cocaine Smuggling Busted: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने दो विदेशी महिलाओं को 26 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। दोनों महिलाएं ब्राजील की नागरिक हैं और साओ पाउलो से पेरिस के रास्ते भारत पहुंची थीं। अधिकारियों के अनुसार, इन महिलाओं ने नशीले पदार्थों को कैप्सूल के रूप में निगलकर अपने पेट में छिपाया था। यह ड्रग्स दक्षिण अमेरिका से यूरोप होते हुए भारत लाया गया था।

दोनों महिलाओं को कस्टम विभाग ने 25 जनवरी को रोका

कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों महिलाओं को 25 जनवरी को ब्राजील के साओ पाउलो से फ्रांस के पेरिस होते हुए भारत आने के दौरान रोका गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि उनके शरीर में नशीले पदार्थ से भरे कैप्सूल हैं। तलाशी लेने पर पुष्टि हुई कि उन्होंने इन कैप्सूलों को निगलकर छिपाया था। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान एक महिला के शरीर से कुल 79 कैप्सूल बरामद किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में शौचालय में की गई जांच के दौरान ये कैप्सूल पेट से बाहर निकाले गए। जब कैप्सूलों को खोला गया तो उनमें से 768 ग्राम कोकीन मिली। जिसकी कीमत करीब 11.52 करोड़ रुपये आंकी गई। कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

दूसरी महिला के शरीर से कुल 93 कैप्सूल बरामद किए गए। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में एयरपोर्ट के प्रिवेंटिव रूम के टॉयलेट और अस्पताल में जांच के दौरान ये कैप्सूल बाहर निकाले गए। इनमें कुल 959 ग्राम कोकीन मिली। जिसकी कीमत करीब 14.39 करोड़ रुपये आंकी गई। कस्टम विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर बताया कि दोनों महिलाओं से कुल 172 कैप्सूल बरामद हुए। जिनमें 1.72 किलोग्राम कोकीन थी। जिसकी कुल कीमत 25.91 करोड़ रुपये है। कस्टम विभाग अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े इस मामले की जांच कर रहा है।