11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के डब्बा वालों ने भेजा किंग चाल्र्स को गिफ्ट, लंदन में चमकेगी महाराष्ट्र की पगड़ी

प्रेम का बंधन : ब्रिटिश उच्चायोग को सौंपे तोहफे, लंदन में राज्याभिषेक कल  

less than 1 minute read
Google source verification
मुंबई के डब्बा वालों ने भेजा किंग चाल्र्स को गिफ्ट, लंदन में चमकेगी महाराष्ट्र की पगड़ी

मुंबई के डब्बा वालों ने भेजा किंग चाल्र्स को गिफ्ट, लंदन में चमकेगी महाराष्ट्र की पगड़ी

मुंबई. मुंबई के डब्बा वालों ने लंदन में छह मई को होने वाले किंग चाल्र्स के राज्याभिषेक से पहले उन्हें परंपरागत 'पुनेरी पगड़ीÓ और 'उपरनेÓ उपहार स्वरूप भेजे हैं। पुनेरी 19वीं सदी से प्रचलित परंपरागत पगड़ी है। इसे महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में गौरव और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। 'उपरनेÓ परंपरागत समारोहों में पुरुषों के कंधे पर डाला जाने वाला दुपट्टा है।डब्बा वाले मुंबई में घरों और रेस्तरांओं से दफ्तर तक लोगों को गर्म खाना पहुंचाते हैं। समय पर खाना पहुंचाने की उनकी व्यवस्था दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मुंबई डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष रामदास करवंदे ने बताया कि इसी हफ्ते उनके कुछ पदाधिकारियों को ब्रिटिश उच्चायोग ने ताज होटल में एक समारोह में आमंत्रित किया था। वहां उन्होंने अधिकारियों को पुनेरी पगड़ी और उपरने सौंपे। अधिकारी इन उपहारों को किंग चाल्र्स तक पहुंचाएंगे।

न्योता नहीं मिला

इस बार डब्बा वालों के प्रतिनिधियों को चाल्र्स के राज्याभिषेक समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे पहले अप्रेल 2005 में लंदन में प्रिंस चाल्र्स और कैमिला पार्कर के विवाह समारोह में डब्बावाला संघ के दो सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। तब डब्बा वालों ने मराठा पगड़ी और नौ गज की साड़ी उपहार में भेजी थी।

पुराना रिश्ता

मुंबई के डब्बा वालों का ब्रिटिश शाही परिवार से पुराना रिश्ता है। जब प्रिंस चाल्र्स 2003 में भारत आए थे, उन्होंने डब्बा वालों से मुलाकात की थी और उनकी कार्यशैली की तारीफ की थी।