13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरा बच्चा सिर्फ 15 साल का था’, दिल्ली में यमुना नदी में डूबे 4 दोस्त, लापता सौरव की मां का रो-रोकर बुरा हाल

Delhi Yamuna River Accident: दिल्ली के अलीपुर में यमुना नदी में नहाने गए 5 में से 4 दोस्त गहरे पानी में डूबे। बिलखती मां बोली- 'हम सो रहे थे, वह दोस्तों के साथ गया और फिर लौटा ही नहीं।' जानें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
ibrahimpur delhi accident, missing boy sourav delhi

लापता सौरव की मां का रो-रोकर बुरा हाल | फोटो सोर्स- IANS

Ibrahimpur Children: दिल्ली के अलीपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार की शाम यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ये सभी बच्चे इब्राहिमपुर इलाके के रहने वाले थे। हादसे के बाद से ही बच्चों के परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है।

लापता किशोर सौरव की मां ने कहा कि मेरा बच्चा सिर्फ 15 साल का था, उसने हमसे कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है। उस वक्त हम लोग सो रहे थे, हमें कुछ पता ही नहीं चला।

बता दें कि यह हादसा आउटर नॉर्थ दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित हिरनकी गांव के पास यमुना नदी में हुआ। चार बच्चे थोकर नंबर-24 के पास नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में चारों बच्चे बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए, जबकि दो की तलाश जारी है। बता दें कि रात को अंधेरा और कम रोशनी के कारण अभियान को रोक दिया था। 

प्रशासन ने की लोगों से की अपील

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से यमुना नदी में नहीं उतरने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और बहाव बेहद तेज है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

गड्डे में गिरने से दो मासूम की मौत

बता दें कि दिल्ली से एक अन्य और घटना सामने आई है। मुखमेलपुर गांव के हिरनकी मोड के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 8 और 10 साल बताई जा रही है। 

घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बच्चे रविवार शाम करीब चार बजे घर के पीछे खेतों में खेलने गए थे। इसी दौरान वे बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर तुरंत नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र (SRHC) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग