30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली, कहां से आया ईमेल?

Udyog Bhavan in Delhi: ईमेल में लिखा गया है कि भवन को IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से उड़ाया जाएगा। इस सूचना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अलर्ट कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 30 May 2025, 6:02 PM IST

Udyog Bhavan in Delhi: दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली, कहां से आया ईमेल?

दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली। (Photo : AI)

Udyog Bhavan in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर को उस समय खलबली मच गई। जब दिल्ली स्थित उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी का अधिकारियों को एक ईमेल मिला। दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्योग भवन परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। आनन-फानन में मौके पर तमाम फोर्स और सुरक्षा एजेंसियां जमा होने लगीं।

ईमेल की सत्यता की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

दिल्ली स्थित उद्योग भवन के सूत्रों ने बताया कि उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल में लिखा गया है कि उद्योग भवन को IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से उड़ाया जाएगा। इस सूचना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अलर्ट कर दिया गया है। परिसर में तलाशी अभियान जारी है और सभी आगंतुकों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही जांच एजेंसियां धमकी भरे मेल की सत्यता और इसके स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद जेल में बड़ी लापरवाही; नाम का फायदा उठाकर दूसरे की जगह रिहा खतरनाक कैदी फरार

वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की नौ मंजिला इमारत में भी शुक्रवार को बम रखे जाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और पुलिस के जवान परिसर की तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बम की धमकी के बारे में अलर्ट हरियाणा सीआईडी ​​ने जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि सचिवालय के नजदीक ही स्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास के पास भी सुरक्षाकर्मी तलाशी ले रहे हैं।

चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक उदयपाल सिंह ने बताया "हरियाणा सिविल सचिवालय को खाली करा लिया गया है। सीआईएसएफ और चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने घोषणा कर अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने को कहा।" हरियाणा सिविल सचिवालय में सीआईएसएफ के जवान चौबीस घंटे तैनात रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, त्वरित प्रतिक्रिया दल और श्वान दस्ता उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित सचिवालय परिसर में पहुंच गए।

संवेदनशील है उद्योग भवन परिसर

दिल्ली के इस उद्योग भवन में भारी उद्योग मंत्रालय, MSME मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय और वाणिज्य विभाग सहित कई केंद्रीय मंत्रालयों के कार्यालय स्थित हैं। दिनभर यहां सैकड़ों कर्मचारियों और आगंतुकों की आवाजाही होती है, जिससे यह परिसर अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि इससे पहले 22 मई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया था और कार्यवाही को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। उस घटना में भी जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग