
Delhi Budget 2025: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने परवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित मंत्रियों के साथ दिल्ली बजट 2025-26 पेश करने से पहले कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने कहा “हर शुभ कार्य से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेना होता है। हम मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। दिल्ली का बजट बहुत ही ऐतिहासिक होगा। इस बजट से दिल्ली के लोग बहुत खुश होंगे।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली सरकार को कुल 1,348 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जो पिछले साल की तुलना में 100 करोड़ रुपये ज्यादा हैं।
दरअसल, दिल्ली में 27 साल का सूखा खत्म कर सत्ता में लौटी भाजपा सरकार अपने पहले बजट को लेकर उत्साहित है। मुख्यमंत्री पद के साथ वित्त विभाग भी संभालने वाली रेखा गुप्ता ने बताया "दिल्ली में 2023-24 का सबसे बड़ा बजट था, जोकि 78400 करोड़ रुपये का था। लेकिन 2024-25 में 2800 करोड़ रुपए का घट गया। पहली बार किसी सरकार का बजट घट गया। रेखा गुप्ता ने कहा कि ये एतिहासिक बजट होगा। ये बजट सिर्फ सरकारी खर्च और आमदनी का लेखा जोखा नहीं है दिल्ली के विकास का बजट है। पहली बार दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। यह वृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन से संभव हो पाई है।"
दिल्ली सरकार की आमदनी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बताया "दिल्ली सरकार को 68700 रुपये टैक्स रेवेन्यू से मिलेंगे। जबकि 750 करोड़ नॉन टैक्स, 15000 करोड़ रुपये लघु अवधि कर्ज, 1000 करोड़ रुपये सड़क निधि से आएंगे। साथ ही 4128 केंद्र सरकार की योजनाओं और 7341 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मदद के रूप में आएंगे।" सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के खराब कामकाज की वजह से उनकी सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने की बात को शायराना अंदाज में कहा "यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है हवा का वोट लेकर भी दिया जलता है।"
भाजपा नेताओं का कहना है कि लगभग 25 दिन तक लोगों के बीच जाकर बजट को लेकर सुझाव मांगे गए। इस दौरान करीब दस हजार सुझाव रेखा गुप्ता सरकार को मिले हैं। इस बजट को जनता के सुझावों को महत्वपूर्ण मानते हुए तैयार किया गया है। इसके साथ ही इस बजट में भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में दिल्ली की जनता से किए गए वादों का ध्यान भी रखा गया है। दरअसल, 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी के बाद यह पहला बजट है। इसलिए सभी की नजरें इसपर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बजट में कई बड़े बदलाव और योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने सभी मंत्रियों के साथ कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट के साथ बैठक की। दिल्ली विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से की गई थी। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विधायकों समेत लोगों को खीर खिलाकर विधानसभा सत्र का शुभारंभ किया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में सभी का स्वागत करते हुए कहा था “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है।” सीएम रेखा गुप्ता ने बजट सत्र को भगवान राम के अयोध्या लौटने के बाद के घटनाक्रम से जोड़ा था। इस दौरान उन्होंने कहा “जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में लौटी है।”
Updated on:
25 Mar 2025 11:48 am
Published on:
25 Mar 2025 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
