
photo patrika
model town murder case: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां 25 साल के एक युवक साहिल को चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकू से साहिल के सीने, पीठ और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला किया गया है। शरीर के और भी हिस्सों पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को मॉडल टाउन थाने में विनायक अस्पताल से एक पीसीआर से कॉल आया कि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतक का नाम साहिल (25 साल) है। जो बुराड़ी के तोमर कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक साहिल को उसके दोस्त शिव और शुभम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जब पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि साहिल के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं जिनके निशान भी दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा चोटें उसके सीने, पीठ और गर्दन पर थीं, जिससे साफ पता चल रहा था कि हमलावर का इरादा जान लेने का ही था।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान साहिल के मित्रों और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ से पता चला कि यह पूरी घटना एमसीडी कॉलोनी इलाके में हुई थी। बयान दर्ज करने के दौरान चश्मदीद शिव ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक आशु उर्फ लाला है। जिसकी उम्र करीब 18 साल है। आरोपी दिल्ली के लाल बाग इलाके का रहने वाला है। शिव के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। जांच के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हो गया। यह हथियार घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक जगह पर पड़ा मिला। पुलिस ने चाकू को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि हत्या से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस वालों का कहना है कि आरोपी वारदात करने के बाद तुरंत वहां से भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके हर ठिकाने पर लगातार छापे मार रही है। पुलिस की कई टीमें उसकी खोज में लगी हुई हैं, उसका मोबाइल फोन ट्रैक किया जा रहा है और दूसरे तकनीकी सुराग भी ढूंढे जा रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उसने मर्डर क्यों किया। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को भरोसा है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा और तब पता चलेगा कि इस पूरी हत्या के पीछे क्या कहानी थी। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Updated on:
01 Jun 2026 05:36 pm
Published on:
01 Jun 2026 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
