30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Crime: देवर-भाभी के बीच भतीजी की एंट्री ने बिगाड़ा खेल…दिल्ली में रिश्तों का कत्ल, मां-बेटी गिरफ्तार

Delhi Crime: पुलिस के अनुसार राजेश का भाई 10-12 साल पहले घर से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद से राजेश अपनी भाभी और भतीजी के साथ रह रहा था। बीते दिनों उसकी घर के अंदर हत्या कर दी गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 25 May 2025, 2:17 PM IST

Bengaluru murder case

Bengaluru में प्रेमिका ने अलग होना चाहा तो कर दी हत्या। File pic

Delhi Crime: बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 50 साल के राजेश मित्तल की उसके ही घर में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में राजेश की 50 साल की भाभी और 25 साल की भतीजी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संपत्ति विवाद और झगड़े का लग रहा है। बहरहाल पुलिस कई एंगल्स पर मामले की पड़ताल में जुटी है। इस बीच पुलिस को ये जानकारी मिली है कि 10-12 साल पहले राजेश का बड़ा भाई अचानक घर से गायब हो गया था। इसके बाद से राजेश ही अपने भाई की पत्नी और बेटी की देखभाल करता था। वह उन्हीं के साथ रह रहा था।

नशे की हालत में घर पहुंचा था देवर

पुलिस के अनुसार, 23 मई की रात को राजेश नशे की हालत में था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी 50 साल की भाभी से झगड़ा हो गया। रात में घर से चीखने और चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने राजेश की बहन को इसकी जानकारी दी। जब तक राजेश की चचेरी बहन राजेश के घर तक पहुंचती। तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि इस झगड़े के दौरान घर में सिर्फ दो महिलाएं थीं। इनमें से एक राजेश मित्तल की 50 साल की भाभी और दूसरी 25 साल की भतीजी है। इन महिलाओं ने पहले पुलिस को बताया कि राजेश की गिरने से मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारी सच्चाई खोलकर रख दी। इसके बाद राजेश की भाभी और भतीजी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

एक दशक पहले घर से गायब हो गया था राजेश का भाई

डीसीपी (आउटर) सचिन शर्मा ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला है कि राजेश का भाई 10-12 साल पहले घर से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद से राजेश ही भाभी और भतीजी की देखभाल कर रहा था। शुक्रवार रात को राजेश नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद उसका अपनी भाभी से किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा।

यह भी पढ़ें : लिव-इन पार्टनर और पत्नी के बीच फंसे DU के प्रोफेसर, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

मां के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर राजेश की 25 साल की भतीजी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद राजेश की मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह राजेश की चचेरी बहन उसके घर पहुंची। जहां राजेश उन्हें घायलावस्‍था में मिला। चचेरी बहन राजेश को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां-बेटी ने पुलिस को किया गुमराह, पोस्टमार्टम में खुला राज

राजेश की मौत पर उसकी भाभी और भतीजी ने बताया था कि नशे की हालत में गिरने से उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू घोंपकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस राजेश के घर पहुंची। जहां खून से सना चाकू भी बरामद हो गया। इसपर राजेश की भाभी और भतीजी को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि घटना के समय घर पर सिर्फ यही दो महिलाएं थीं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू बरामद किया है और फॉरेंसिक टीम ने पूरे घर का गहन निरीक्षण किया है। प्रारंभिक साक्ष्यों से यह भी संकेत मिला है कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई थी।

यह भी पढ़ें : दूसरे मेजर के साथ मेरी पत्नी गई होटल- मेजर पति को हुआ शक तो फुटेज मांगने चला गया कोर्ट, जज से मिला टका सा जवाब

इस दौरान राजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिलाओं को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है जिसमें संपत्ति विवाद, घरेलू तनाव और मानसिक उत्पीड़न जैसे बिंदु शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे का पूरा सच सामने लाया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़