1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के GTB अस्पताल में दिनदहाड़े सनसनी: फॉर्म भरने में उलझाया और 7 महीने के मासूम को गोद में लेकर फुर्र हुई महिला!

GTB Hospital kidnapping: दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला सात महीने के मासूम का अपहरण कर फरार हो गई। माता-पिता को फॉर्म भरने में उलझाकर बच्चे को लेकर गायब हो गई।

2 min read
Google source verification
delhi gtb hospital

photo ai

child theft in Delhi: दिल्ली के जीटीबी अस्तपताल में रविवार को दिनदहाड़े बातों में उलझाकर एक महिला मासूम को अगवा कर ले गई। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। शातिर महिला ने सात महीने के बच्चे को अपना निशाना बनाया फिर बच्चे के माता-पिता को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर अस्पताल ले आई जैसे ही पीड़ित परिवार फॉर्म भरने में उलझ गए मौका देखकर वो बच्चे को उठाई और ले भागी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला सीलमपुर इलाके की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने का बाहाना

फिलहाल बच्चे को बरामद करने के लिए स्पेशल स्टाफ,एएटीएस समेत करीब आधा दर्जन टीमें लगी हुई है। अस्पताल परिसर व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनके सात महीने के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना था। इसी बहाने से वो अस्पताल लेकर आई थी।

घर भी आई थी आरोपी महिला

करीब एक हफ्ते पहले एक अज्ञात महिला ने उनके नंबर पर फोन किया और 1000 रुपए में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को कहने लगी। इसके बाद आरोपी महिला बहाने से घर आने जाने लगी। जिसके चलते परिवार उस महिला पर भरोसा करने लगा। इसी का फायदा उठाते हुए रविवार दोपहर 12 बजे आरोपी महिला, पीड़ित महिला बच्चे को ई-रिक्शा में बैठाकर जीटीबी अस्पताल लेकर आई थी।

बहाने से बच्चे को गोद में लेकर फरार

अस्पताल पहुंचने के बाद शातिर महिला परिवार को अस्पताल की पहली मंजिल पर ले गई। उसने पीड़िता को एक फॉर्म भरने को कहा और बोला की इसको ऊपर दूसरी मंजिल पर जमा कर देना। इसके बाद बच्चे को गोद में लिया और जब पीड़िता का ध्यान फॉर्म भरने में था तो मौका देखकर आरोपी महिला बच्चे को लेकर भाग निकली।

मामले में जांच कहां तक पहुंची

पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बच्चे के साथ फरार हुई महिला की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय महिला निवासी सीलमपुर, अपने सात माह के बेटे के साथ रहती हैं। करीब एक सप्ताह पहले उसकी पहचान एक अज्ञात महिला से हुई थी। महिला नियमित रूप से उनसे मिलती-जुलती रही और धीरे-धीरे उसने बच्चे की मां का भरोसा जीत लिया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग