
दिल्ली में कलयुगी पिता पर 13 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म का आरोप
Crime against minors Delhi police investigation; राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न (यौन शोषण) करने का संगीन आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पिता फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने महिंद्रा पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिता शाकिर अली बादली गांव में अपनी मां (पीड़िता की दादी) के साथ रहता है, जबकि पीड़िता अपनी मां और 10 साल के छोटे भाई के साथ जहांगीरपुरी इलाके में अलग रहती है।
मिली जानकाारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि यह खौफनाक वारदात 7 जुलाई की है। उस दिन वह घर पर अकेली थी और उसकी मां व भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर को खाली पाकर आरोपी पिता शाकिर अली वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने अपनी ही बेटी की लाचारी का फायदा उठाते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह दोनों को खत्म कर देगा।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
19 Jul 2026 07:04 pm
Published on:
19 Jul 2026 07:04 pm
