
CJP के संसद मार्च के बीच मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ले जाती पुलिस | फोटो सोर्स-ANI
Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह से ही भारी हंगामा चल रहा है। कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने एक बड़े विरोध मार्च (प्रदर्शन) की तैयारी की थी, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। इसी बीच पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को हिरासत में ले लिया है और उन्हें सीधे डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के ऑफिस ले जाया गया है। इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।
कार्यालय ले जाए जाने के दौरान मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने कहा कि हम (सरकार के साथ) बातचीत कर रहे हैं।
एक तरफ जहां सौरव दास को पुलिस कमिश्नर कार्यालय ले जाया जा रहा है और बातचीत का दौर चलने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हलचल तेज है। प्रदर्शनकारी विरोध मार्च निकालने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी का 'संसद चलो' मार्च शुरू होते ही भारी हंगामा हो गया। मार्च के दौरान अचानक प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पूरे इलाके में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रण में करने और भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मौके से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।
इस बड़े प्रदर्शन के बीच, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो सोमवार को अपने पति की गैरमौजूदगी में इस ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आंदोलन के मुख्य मुद्दे से न भटकने की बात कही।
उन्होंने अपने विदेशी दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तब लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा, यह सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर आने वाली चारों सड़कें पूरी तरह भरी हुई हैं। भीड़ के हौसले को देखते हुए कहा कि देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं… हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता।
Updated on:
20 Jul 2026 12:28 pm
Published on:
20 Jul 2026 11:39 am
