
Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स की स्थिति के बारे में जायजा लिया। उन्होंने ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार के साथ हेल्थ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारियों के साथ मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस वायरस से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वह इस वायरस की रोकथाम के प्रति सजग तरीके से उपायों को सुनिश्चित करें। एलजी को अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सेवाओं, अस्पताल के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर, वायरस की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, सर्विलांस और क्लीनिकल मैनेजमेंट के तहत तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। उपराज्यपाल ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं और सभी निर्धारित रोकथाम और उपचार प्रोटोकॉल का पालन करें।
रविवार को दिल्ली में आया मंकीपॉक्स का पहला मामला
दिल्ली में रविवार को मंकीपॉक्स वायरस के दस्तक देने की सूचना सामने आई। यह राजधानी में पहला मामला सामने आया है। डॉक्टरों के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति में यह वायरस पॉजिटिव पाया गया। दावा किया गया है कि इस मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। मंकीपॉक्स को लेकर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को नोडल अस्पताल निर्धारित किया गया है। इस अस्पताल में 32 वर्षीय मरीज को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज में बुखार और त्वचा पर घाव जैसे लक्षण दिखने पर भर्ती किया गया। स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार दावा किया गया कि दिल्ली के केस को मिलाकर देश में अब तक मंकीपॉक्स के कुल चार मामले हो गए हैं। बाकी तीन केस केरल से हैं। यह तीनों विदेश से यात्रा करके लौटे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।
Updated on:
25 Jul 2022 11:23 pm
Published on:
25 Jul 2022 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
