
दिल्ली में पार्किंग फीस बढ़ी (Photo-IANS)
Delhi Parking Fee Hike: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के फैसले के अनुसार अब 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लुटियंस दिल्ली के सभी अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना देना होगा। यह कदम GRAP के दूसरे चरण के तहत उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महंगी पार्किंग से लोग निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
नए फैसले के तहत अब कार पार्क करने के लिए लोगों को पहले से दोगुना शुल्क देना होगा। चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग फीस 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं बाइक और स्कूटर चालकों को 10 रुपए की जगह 20 रुपए प्रति घंटा देना होगा। बसों की पार्किंग फीस भी बढ़कर 300 रुपए प्रति घंटा हो गई है। एनडीएमसी का कहना है कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया हो। इससे पहले 2023 और 2024 में भी सर्दियों के मौसम के दौरान इसी तरह पार्किंग फीस दोगुनी की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि ठंड के दिनों में प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, इसलिए निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए ऐसे फैसले लिए जाते हैं। हालांकि पिछले अनुभव बताते हैं कि शुल्क बढ़ने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग अपनी कार और बाइक का इस्तेमाल जारी रखते हैं।
पार्किंग की फीस बढ़ने के बाद भी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों की आवाजाही पर ज्यादा असर नहीं दिखा। पृथ्वीराज मार्केट के एक पार्किंग कर्मचारी ने बताया कि यहां रोज की तरह 60 से 80 गाड़ियां आ रही हैं। हालांकि कुछ लोग नई दरें सुनकर वापस भी लौट गए। उनके अनुसार सुबह से करीब 10 वाहन चालक पार्किंग महंगी होने की वजह से गाड़ी खड़ी किए बिना चले गए।
नई पार्किंग फीस को लेकर लोगों की राय अलग-अलग रही। कुछ लोगों ने बिना कुछ कहे बढ़ा हुआ शुल्क दे दिया, जबकि कई लोगों ने इसे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ बताया।
Updated on:
19 Jun 2026 03:07 pm
Published on:
19 Jun 2026 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
