24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहमान डकैत से केजरीवाल की तुलना, प्रवेश वर्मा ने ‘धुरंधर’ का जिक्र कर बताया दिल्ली में 11 साल तक कैसे हुई डकैती

Delhi Politics: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘रहमान डकैत’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के 11 साल के कार्यकाल में राजधानी में लूट जैसी स्थिति रही।
2 min read
Google source verification
Delhi Politics Deputy CM Pravesh Verma called Arvind Kejriwal a dacoit Rehman

प्रवेश वर्मा और केजरीवाल की 'रहमान डकैत' के साथ में फोटो

Delhi Politics: देश में धुरंधर फिल्म को एक तरफ प्रोपेगेंडा करार दिया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उसके किरदार रहमान डकैत की तुलना सियासी नेताओं से भी की जा रही है। दरअसल, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जब राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब 11 साल तक दिल्ली को लूटने का काम किया गया।

प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना फिल्म 'धुरंधर' के किरदार 'रहमान डकैत' से कर दी है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को रहमान डकैत कहने के पीछे का तर्क दिया कि पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान दिल्ली में बड़े स्तर पर 'आर्थिक डकैती' हुई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बड़े-बड़े सुनहरे सपने दिखाए, लेकिन अंततः उनके हक का पैसा लूटकर अपने निजी आवास के सौंदर्यीकरण में झोंक दिया। प्रवेश वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास के लिए सामान की खरीदारी में किसी भी तरह की टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और हर वस्तु के लिए उसकी वास्तविक कीमत से कई गुना ज्यादा भुगतान किया गया।

'दुश्मन देश के बाहर नहीं, अंदर भी है'

धुरंधर फिल्म को लेकर चल रही बहस के बीच जब दिल्ली के प्रवेश वर्मा से दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर सवाल किया गया, तो उन्होंने तीखी टिप्पणी की। केजरीवाल द्वारा फिल्म को एकतरफा बताए जाने पर वर्मा ने कहा कि देश के दुश्मन केवल सीमाओं के बाहर ही नहीं, बल्कि देश के भीतर भी मौजूद होते हैं और उन्होंने केजरीवाल को भी उसी संदर्भ में जोड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता को गुमराह किया और झूठे वादों के जरिए राजनीति की। प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि केजरीवाल बार-बार गलत बयानबाजी करते हैं और सच्चाई से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की ओर से अलग रुख सामने आया है, जहां फिल्म को राजनीतिक एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर देश में जमकर सियासत की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग