दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर गत 23 जून को उपचुनाव हुए। इस सीट के लिए वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, हालांकि मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच रहा। आप के दुर्गेश पाठक का बीजेपी के राजेश भाटिया के साथ करीबी मुकाबला रहा।