
दिल्ली में मर्डर से पहले अलवर में दोस्त की पत्नी से रेप
Double Rape Case Rahul Meena: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप के आरोपी राहुल मीणा (23) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। जांच में पता चला है कि दिल्ली की वारदात से ठीक एक दिन पहले उसने राजस्थान के अलवर में अपने ही दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बनाया था।
राहुल मीणा ने अपराध की शुरुआत मंगलवार रात अलवर से की। पुलिस के अनुसार, राहुल का अपने दोस्त के घर काफी आना-जाना था और वह अक्सर उसके साथ लूडो खेलता था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उसने दोस्त की गैरमौजूदगी में घर का दरवाजा खटखटाया और अंदर घुसकर महिला के साथ दरिंदगी की। उसने महिला को दांतों से बुरी तरह काटा और गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी की। जाते समय उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
अलवर में कांड करने के बाद आरोपी बेखौफ होकर दिल्ली के लिए निकला। उसने एक एंबुलेंस चालक को पैसे का लालच देकर लिफ्ट ली, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उसे चूना लगाकर फरार हो गया। रास्ते में उसने अपने और अपने भाई के मोबाइल फोन समेत तीन फोन करीब 13 हजार रुपये में बेच दिए ताकि उसका लोकेशन ट्रेस न हो सके।
दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल सीधे उस घर पहुंचा जहां वह पहले काम करता था। पुलिस के मुताबिक, इमारत में सीसीटीवी और डिजिटल लॉक जैसी कड़ी सुरक्षा थी, लेकिन राहुल को एक मुख्य पासकोड पहले से पता था। वह चोरी-छिपे अंदर घुसा और अलमारी का पासकोड न बताने पर अफसर की बेटी की हत्या कर दी। सीसीटीवी में वह दाखिल होते समय पीली शर्ट में दिखा, लेकिन कत्ल के बाद उसने सफेद पैंट पहनकर और बैग लेकर बाहर निकलने की चालाकी दिखाई।
राहुल को करीब डेढ़ महीने पहले उसकी बुरी आदतों के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह नशे और शराब का आदी था। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में भारी कर्ज में डूब चुका था। वह अन्य घरेलू सहायकों से पैसे उधार लेकर वापस नहीं करता था। पुलिस के मुताबिक, उसके गांव में भी झगड़ालू और आक्रामक व्यवहार को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं।
दिल्ली पुलिस की 15 टीमों ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी की। आखिरकार, एक तकनीकी सुराग के जरिए उसकी लोकेशन पालम-द्वारका इलाके के एक होटल में मिली, जहां से बुधवार शाम उसे दबोच लिया गया। राजस्थान और दिल्ली पुलिस अब संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही है ताकि अलवर और दिल्ली की वारदातों की कड़ियां पूरी तरह जोड़ी जा सकें।
Published on:
23 Apr 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
