15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Fire: रोहिणी के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मासूम समेत 3 लोग जिंदा जले

Delhi Rohini Fire News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगेराम पार्क क्षेत्र में हुई।

2 min read
Google source verification
Delhi Rohini Fire update

दिल्ली के रोहिणी में भीषण अग्निकांड (Photo: IANS/File)

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। बुधवार तड़के रोहिणी के मांगेराम पार्क स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक पुरुष, एक महिला और करीब दो साल के एक बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि पीड़ितों को बचने तक का मौका नहीं मिला।

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को रात करीब 1:30 बजे मिली। शुरुआत में आग एक प्लास्टिक गोदाम में लगी, लेकिन देखते ही देखते यह आग इतनी तेजी से फैली कि पास में बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने के कारण लोग गहरी नींद में थे, जिससे तीन लोग आग की लपटों से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन लोगों की दर्दनाक मौत

इस हादसे में एक पुरुष, एक महिला और करीब दो साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मांगेराम पार्क के इस प्लास्टिक गोदाम के पास ही खाली प्लॉट में कुछ लोग झुग्गियां बनाकर रहते थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे।

प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और आसमान में धुएं का गुबार छा गया था। आग की लपटों ने पीड़ित परिवार को इतनी तेजी से घेरा कि वे बाहर निकल नहीं सके और गंभीर रूप से झुलस गए।

दमकल की 7 गाड़ियों ने कई घंटों में पाया काबू

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग अपना भयानक असर दिखा चुकी थी और तीन जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी भीषण आग कैसे भड़की।

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इलाकों और गोदामों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या गोदाम में सुरक्षा के इंतजाम थे या नहीं।