
दिल्ली: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा सराय काले खां, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल
नई दिल्ली। दिल्ली का सराय काले खां इलाका सुबह-सबुह उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा , जब दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरुवार को नामी बदमाशा सद्दाम को धर दबोचा। बता दें पकड़े गए बदमाश सद्दाम पर लूट, फिरौती और हत्या की कोशिश जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से सद्दाम की तलाश में लगी थी।
सुबह-सुबह थर्राई दिल्ली
सुबह-सबुह हुए एनकाउंटर से सराय काले खां पूरी तरह थर्रा उठा। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान सद्दाम के पैर में गोली भी लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घायल बदमाश सद्दाम नीरज बवानिया गैंग और नवीन भांजा के लिए काम करता था। दिल्ली पुलिस को लूट, फिरौती और हत्या जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके बदमाश सद्दा की कई दिनों से तलाश थी।
कैसे हुआ एनकाउंटर...
गुप्त सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली थी कि सद्दाम सराए काले खां क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने सराय काले खां बस स्टैंड के सामने पिकेट लगाया। जैसे ही सद्दाम बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा तो घात लगा कर पहले मौजूद पुलिस ने पहले तो उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को देखते ही सद्दाम पिकेट में टक्कर मार कर भागनेे लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर गोलियां भी दागी।
पुलिस और बदमाश के बीच कई राउड फायरिंग
पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की और एक गोली सद्दा के पैर में जा लगी। इस दौरान पुलिस ने करीब पांच राउंड फायरिंग की और उसे धर दबोचा। बता दें कि पुलिस को बदमाश के पास से एक पिस्टल सहित कई राउंड जिंदा कारतूस भी मिले हैं। वहीं, पुलिस और बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। लेकिन खुशी की बात यह रही कि बुलेटफ्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी। सभी सुरक्षित हैं। फिसहाल घायल सद्दाम को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई है।
Published on:
2 Aug 2018, 10:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.