26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: मामूली सी बात पर जन्मदिन वाले दिन ही पति ने चाकुओं से गोदकर की पत्नी की हत्या

साउथ दिल्ली के सराय खाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर पति ने जन्मदिन पर चाकुओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी और उनका दो साल का बेटा भी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 2 Aug 2018, 9:34 AM IST

murder

दिल्ली: मामूली सी बात पर जन्मदिन वाले दिन ही पति ने चाकुओं से गोदकर की पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। हर पत्नी का सपना होता है कि उसके जन्मदिन पर उसका पति उसे कुछ अनोखा तोहफा दे। लेकिन सोचिए जब किसी पत्नी को उसके जन्मदिन पर पति द्वारा चाकुओं से गोद दिया जाए तो क्या होगा। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला साउथ दिल्ली से सामने आया है। जहां पेशे से शेफ एक पति ने पत्नी के जन्मदिन पर चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार ने एलजी को दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की योजना को रोकने का निर्देश दिया: केजरीवाल

तीन साल पहले हुई थी शादी

बता दें कि हत्या की यह वारदात साउथ दिल्ली के सराय थाना इलाके की है। आरोपी राजेश कुमार और रेनु की तीन साल पहले शादी हुई थी। ये लोग खानपुर कॉलोनी में दो साल के बेटे के साथ किराए पर रहते थे। मृतका रेनु चार भाइयों में इकलौती बहन थी। आरोपी पति एयरपोर्ट के पास एरोसिटी होटल में शेफ का काम करता था।

यह भी पढ़ें-किकी डांस चैलेंज: दिल्ली पुलिस का ट्वीट, सड़कों पर नहीं, फर्श पर डांस करेंं

दोनों के बीच अक्सर होता था झगड़ा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी। दोनों में रोजाना झगड़े होते थे। वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि राजेश ने रसोईघर में रखे चाकू से रेनु के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, वक्त रहते बाढ़ से बचाए गए 15 लोग

दो साल के बेटे के सामने ही रेनु पर हुआ हमला

चाकुओं के हमले से घायल रेनु मदद की गुहार लगते हुए घर के नीचे आ गई। खून से लथपथ देख आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंची डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जिस समय रेनु के ऊपर उसके पति ने हमला किया उस दौरान उसका दो साल का बेटा भी वहीं मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।