26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार ने एलजी को दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की योजना को रोकने का निर्देश दिया: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मोदी सरकार ने राज्य में सीसीटीवी लगाने की योजना को रोकने के लिए एलजी को निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 7:03 PM IST

kejriwal

मोदी सरकार ने एलजी को दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की योजना को रोकरे का निर्देश दिया: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मोदी सरकार और उप राज्यपाल पर हमला बोला। सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर उप राज्यपाल को दिल्ली में सीसीटीवी परियोजना को रोकने का निर्देश देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कैमरों के लगने से 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान शराब व पैसा बांटना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि यह आरोप दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर लगाएं।

यह भी पढ़ें-किकी डांस चैलेंज: दिल्ली पुलिस का ट्वीट, सड़कों पर नहीं, फर्श पर डांस करेंं

केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'अगर दिल्ली में सीसीटीवी लगे होंगे तो भाजपा व कांग्रेस को चुनावों के दौरान शराब व पैसे बांटने में दिक्कत होगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के एक नेता ने कहा था कि उप राज्यपाल से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि लोकसभा चुनावों से पहले कैमरे नहीं लगने पाएं।

वहीं, एक और ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा व कांग्रेस को बताना चाहिए कि वे कैमरा लगाने के क्यों खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, खाली कराए गए आसपास के घर

सीसीटीवी लगवाना आप का चुनावी वादा

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाना आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों में से एक है। अपने वादे को पुरा करते हुए केजरीवाल ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों को सीसीटीवी परियोजना के लिए अनुमति दी। केजरीवाल ने यह इजाजत उप राज्यपाल द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट को खारिज करने के बाद दी है।

यह भी पढ़ें-नाबालिग रेपिस्टों की मौत की सजा के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 16 अगस्त को करेगा सुनवाई

समिति के मसौदे में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस राजधानी के सार्वजनिक जगहों की सभी सीसीटीवी की संरक्षक होगी। इसमें आप सरकार की सीसीटीवी परियोजना भी शामिल होगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग