8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: बेटे ने की पिता की हत्या फिर शव के किए टुकड़ें, चौंकाने वाली है वजह

पूर्वी दिल्ली से सामने आया एक सनसनीखेज मामला 22 वर्षीय युवक ने अपनी पिता की बेरहमी से हत्या की पुलिस ने आरोपी बेटे को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया

less than 1 minute read
Google source verification
Murder

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज हत्या के मामले लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे बेरहमी से कई हिस्सों में काट भी दिया।

बाप-बेटे में हुई थी बहस

घटना बुधवार तड़के की है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे में काफी जोरदार बहस के बाद युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक का नाम अमन है और वह एक छोटा सा कैफे चलाता है। आरोपी को शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चार बैग बरामद किए गए, जिसमें उसने पिता के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए रखा था।

विशाखापट्टनम: खेलते-खेलते लड़के ने खुद को कार में किया बंद, दम घुटने से हुई मौत

रोज फटकार लगाते थे पिता

डीसीपी (शहादरा) मेघना यादव ने बताया, 'शाहदरा के फर्श बाजार इलाके से यह मामला सामने आया है। यहां एक बहस के बाद अमन ने अपने पिता संदेश अग्रवाल (48) की हत्या कर दी।' आरोपी से शुरुआती पूछताछ के बाद उन्होंने आगे कहा, 'अमन ने बताया कि उसके पिता रोज उसे फटकार लगाते थे। गुस्से में आकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी। फिर शव को फेंकने के लिए उसने उसे कई हिस्सों में काट दिया।'

ममता सरकार की बड़ी पहल, अंतिम संस्कार कराने वाले पंडितों सैलरी देने का ऐलान