24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में होगी ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गिनती

पारिस्थितिकी तंत्र : पृथ्वी पर सबसे पहले उड़ान भरने वाले जीवों पर नजरदिल्ली में होगी ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गिनती, कम बारिश से इन जीवों पर पडऩे वाले प्रभाव का पता चलेगा

2 min read
Google source verification
दिल्ली में होगी ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गिनती

दिल्ली में होगी ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गिनती

नई दिल्ली. दिल्ली के सभी सात जैव विविधता पार्क में 19 से 25 सितंबर तक ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गिनती की जाएगी। ये दोनों जीव आद्र्र भूमि पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार दिल्ली के आसपास कम बारिश हुई है। ऐसे में इनकी गिनती से यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या कम बारिश का इन जीवों की संख्या और विविधता पर कोई प्रभाव पड़ता है।

बायोडायवर्सिटी पार्क के प्रभारी विज्ञानी डा. फैयाज ए. खुदसर ने बताया कि लंबे समय बाद ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गणना की जाएगी। दोनों प्रजातियां के बारे में माना जाता है कि ये 15 करोड़ वर्ष पूर्व धरती पर पहली बार उडऩे वाले कीड़े हैं। उन्होंने बताया कि ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की संख्या क्षेत्र में स्वच्छ पानी का संकेत देती है। दोनों जीव स्वच्छ पानी के पास और आद्र्रता वाली जमीन पर उगने वाली वनस्पति पर अंडे देते हैं। इनकी संख्या बढऩे पर साफ होगा कि हमारे आसपास पानी की गुणवत्ता अच्छी है। गौरतलब है कि हाल ही दिल्ली के संजय वन में ड्रैगनफ्लाई फेस्टिवल का आयोजन किया गया था।

दुनिया में 5000 प्रजातियां, भारत में 500

ड्रैगनफ्लाई का आकार डैमसेल की अपेक्षा बड़ा होता है। इसके दोनों पंख खुले होते हैं। वहीं डैमसेलफ्लाई के पंख चिपके रहते हैं। विश्व में इनकी पांच हजार से अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से भारत में पांच सौ प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली में 50 प्रजातियां हैं।

मच्छरों से बचाव करते हैं ये जीव

डा. फैयाज ने बताया कि ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई मच्छरों के जैविक नियंत्रण में सहायक हैं। मच्छर पानी में पैदा होते हैं और ड्रैगनफ्लाई पानी के ऊपर मौजूद घास में अंडे देते हैं। इनके लार्वा मच्छरों के लार्वा को खा जाते हैं। इससे मच्छरों की उत्पत्ति नियंत्रित होती है।

इन पार्क में होगी गिनती

1. यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क

2. कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क

3. तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क

4. नीला हौज बायोडायवर्सिटी पार्क

5. अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क

6. तीलपथ वैली

7. कमला नेहरू रिज पार्क