1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Protest 2024 Updates : नए MSP पर मान गए किसान, दो दिन रोका “दिल्ली चलो” मार्च

Farmer Protest 2024 Latest Updates: केंद्र सरकार ने किसानों को MSP का नया प्रस्ताव दिया है। इसके कारण दो दिनों के लिए किसान आंदोलन (Farmers Protest) रोक दिया गया है। किसानों की मांगे अगर 21 फरवरी तक पूरी नहीं होती हैं तो फिर से आंदोलन शुरू हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Farmers protest 2024 updates Farmers agreed on MSP Stopped And Hold Delhi Chalo Protest For 2 Days

Farmer Protest 2024 Latest Updates : किसान आंदोलन के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। किसानों ने दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए रोक दिया है। केंद्र सरकार ने MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का एक नया प्रस्ताव दिया है। ऐसे में किसानों ने सरकार की तरफ से पेश किए गए नए प्रस्ताव को समझने के लिए दो दिन का वक्त लिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने देर रात में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर सहित कई किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक की बाद ही यह फैसला लिया गया।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी का नया प्रस्ताव दिया है। हम हमारे फोरम में 19 और 20 फरवरी को चर्चा करेंगे और जानकारों की इसपर राय लेंगे। इसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। कर्ज माफी सहित अन्य मांगों पर उम्मीद है कि दो दिनों में समाधान हो जाएगा। ऐसा नहीं होता है तो 21 फरवरी सुबह 11 बजे से फिर आंदोलन किया जाएगा।

पंजाब और हरियाणा के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्जमाफी सहित कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। यह सभी किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार मामले को सुलझाने के लिए काम कर रही है। किसानों से 8, 12 और 15 फरवरी को भी वार्ता हुई थी लेकिन कोई हल न निकला।

केंद्रीय पीयूष गोयल ने वार्ता की जानकारी देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने देश की सहकारी समितियों NCCF (भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित) और NAFED (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) को MSP पर दालें और भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा कपास खरीद का किसानों के साथ पांच साल का समझौता करने का प्रस्ताव दिया है। बातचीत बहुत ही सद्भावनापूर्ण माहौल है। बाकी चीजें भी सुलझा ली जाएंगी।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग