2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

550-600 बच्चों का पिता अब दान नहीं कर सकेगा शुक्राणु, अदालत ने लगाया प्रतिबंध

हद हो गई : नीदरलैंड्स के हर क्लिनिक से झूठ बोलकर देता रहा स्पर्म

less than 1 minute read
Google source verification
550-600 बच्चों का पिता अब दान नहीं कर सकेगा शुक्राणु, अदालत ने लगाया प्रतिबंध

550-600 बच्चों का पिता अब दान नहीं कर सकेगा शुक्राणु, अदालत ने लगाया प्रतिबंध

एम्सटर्डम. नीदरलैंड्स की एक अदालत ने 41 साल के एक व्यक्ति के भविष्य में अपने शुक्राणु दान करने पर रोक लगा दी है। शुक्राणु दान करने वाले इस व्यक्ति को 550 से 600 बच्चों का पिता बताया जा रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसका नाम जोनाथन जैकब मीजर बताया गया। द हेग डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मुताबिक मीजर ने झूठ बोलकर ज्यादा से ज्यादा शुक्राणु दान किए।डच डोनर चाइल्ड फाउंडेशन ने मीजर पर मुकदमा दायर किया था। अदालत ने बच्चों के लिए नकारात्मक मनोवैज्ञानिक नतीजों का हवाला दिया और कहा कि मीजर को शुक्राणु दान करने से रोकना बच्चों के हित में है। इतने सारे जैविक सौतेले भाई-बहनों से अनाचार की आशंका है। डच गोपनीयता कानून के मुताबिक सरकार शुक्राणु दान करने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं कर सकती, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोनाथन जैकब मीजर के नाम का खुलासा करते हुए कहा कि यह डोनर हर क्लिनिक से समझौता करता था कि वह अन्य क्लिनिक में शुक्राणु दान नहीं करेगा। इसके बावजूद उसने अन्य बैंकों में दान किया, जिससे सैकड़ों बच्चे हुए।

फैसले का स्वागत

अदालत के फैसले का डच डोनर चाइल्ड फाउंडेशन ने स्वागत किया है। रिपोर्ट के मुताबिक नीदरलैंड्स में 2007 से 2017 के बीच मीजर के शुक्राणुओं से 102 बच्चों का जन्म हुआ। उसने 2015 से 2018 के बीच डेनमार्क में भी शुक्राणुओं का दान किया।

दान विदेश तक

सोशल मीडिया पर मीजर नीदरलैंड्स के अलावा दूसरे देशों में शुक्राणुओं का ऑफर देता था। यूरोप में बच्चों की चाह रखने वाले जोड़ों में शुक्राणुओं की काफी मांग है। मीजर कई यूरोपीय देशों में भी सक्रिय था।