रेला औद्योगिक क्षेत्र के आइ ब्लाक की चप्पल बनाने की तीन मंजिला फैक्ट्री में सोमवार रात को आग लग गई। 9 दमकल इंजनों को आग बुझाने के लिए भेजा गया है। आग बुझाने का काम जारी है। दिल्ली फायर सर्विस ने यह जानकारी दी है। आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस, एंबुलेंस व दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया।