
दिल्ली के ब्रिटानिया चौक के पास एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक इलाकों में स्थित ब्रिटानिया चौक के पास एक कोल्ड स्टोरेज में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास में हड़कंप मच गया। जैसे ही आग की लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली फौरन मौके पर 30 दमकल गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है, जो आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। इसके अलावा और दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया जा रहा है। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि इसके अलावे दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन के तौर पर खाली करा रही हैं। साथ ही कोल्ड स्टोरेज के सामने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।
कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका
आपको बता दें कि कोल्ड स्टोरेज में इस भीषण आग से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। चूंकि यह हादसा दिन के वक्त हुआ है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कोल्ड स्टोरेज में कई कर्मचारी फंसे हो सकते हैं। आग की भयावाह स्थिति को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीमें आग और धुएं को काबू कर ऑक्सीजन सिलेंडर व मास्क की मदद से अंदर घुसने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि आग व धुआं ज्यादा होने की वजह से उन्हें अब तक कामयाबी नहीं मिली है। आपतो बता दें कि फिलहाल आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है।
इससे पहले मालवीय नगर में रबर फैक्ट्री में लगी थी आग
आपको बता दें कि इससे पहले मई महीने के आखिरी दिनों में रात के समय दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रबर के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी जोरदार थीं कि करीब 16 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की ये घटना मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में घटी थी। शुरुआत में करीब 15 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन अब खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की 80 गाड़ियां मौके पर भेजा गया था। मीडिया रिपोर्ट में रबर गोदाम के मालिक के हवाले से ये जानकारी दी गई थी कि गोदाम में आग एक ट्रक का टैंक फट जाने की वजह से लगी थी। गोदाम के मालिक महावीर सैनी के भतीजे ललित सैनी ने एक चैनल से बातचीत में बताया था कि आग की ये घटना एक ट्रक की वजह से घटी है। उन्होंने बताया कि ट्रक का टैंक अचानक फट गया और धीरे-धीरे आग पूरे गोदाम में फैलती चली गयी।
Published on:
01 Aug 2018 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
