10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, पुराने ब्रिज पर रेल यातायात को फिर से रोका गया

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि जल स्तर के 206.03 मीटर के निशान पर पहुंचने के बाद इसे सुबह 10.05 बजे बंद किया गया।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, पुराने ब्रिज पर रेल यातायात को फिर से रोका गया

दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, पुराने ब्रिज पर रेल यातायात को फिर से रोका गया

नई दिल्ली। यमुना में उफान के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है लेकिन इन सबके बीच मंगलवार को एक बार फिर से पुराने यमुना रेल पुल को रेल यातायात के लिए रोक दिया गया। नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि जल स्तर के 206.03 मीटर के निशान पर पहुंचने के बाद इसे सुबह 10.05 बजे बंद किया गया।

हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी शाम तक पहुंचेगा दिल्ली, मचा सकता है तबाही

17 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग मे बदलाव

आपको बता दें कि रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 17 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और 19 को अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले समाप्त कर दिया गया है। इससे पहले रविवार की रात को भी पुराने यमुना ब्रिज को बंद कर दिया गया था। लेकिन सोमवार की सुबह फिर से संचालन शुरू कर दिया गया था। इधर केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि संभवतः मंगलवार की शाम तक यमुना का जलस्तर में कमी होने की उम्मीद है।

यमुना का पुराना पुल बंद होने से 27 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल, 7 का रूट डायवर्ट

इससे पहले भी किया था बंद

आपको बता दें कि यमुना नदी का जल स्तर बढ़ जाने के बाद रेलवे ने रविवार को 27 पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल कर दिया था, जबकि सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। रेलवे ने यह फैसला यमुना नदी के पुराने पुल को बंद किए जाने के बाद लिया था। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द किए जाने से यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर के चलते खतरे के भांपते हुए प्रशासन ने उत्तर दिल्ली को पूर्वी दिल्ली से जोड़ने वाले पुराने यमुना पुल को बंद कर दिया गया है।