
Former Congress MLA Kuldeep Bishnoi joins BJP with wife Renuka
कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। बिश्नोई की पत्नी और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उनकी पत्नी के अलावा उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हरियाणा से चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को BJP के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। सीएम खट्टर के अलावा उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की।
सीएम खट्टर ने बिश्नोई दंपती का BJP में स्वागत करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई से वह लगातार संपर्क बनाए हुए थे और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया। उन्होंने दावा किया कि बिश्नोई बिना किसी शर्त के BJP में शामिल हुए हैं। बता दें, कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। कुलदीप बिश्नोई ने कल विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा था।
बता दें, कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत भजनलाल के छोटे बेटे हैं। यह पहली बार नहीं है जब कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस से नाता तोड़ा हो। साल 2005 में राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बिश्नोई और उनके पिता भजनलाल ने 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) बनाई थी। हजकां ने बाद में बीजेपी और दो अन्य दलों के साथ गठबंधन कर लिया था और 2014 का लोकसभा चुनाव हरियाणा में साथ लड़ा था।
हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले यह गठबंध टूट गया था। वहीं पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे। उनकी वापसी के बावजूद उनके और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच संबंध उतने गहरे नहीं थे। हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2022 में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को 6 साल बाद फिर से किनारा कर लिया। क्रास वोटिंग करने की वजह से पार्टी ने कुलदीप को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।
कहा जा रहा है कि कुमारी सैलजा के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई प्रदेशाध्यक्ष बनना चाहते थे। मगर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनकी राह का रोड़ा बने और उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। यही वजह रही जिससे कुलदीप पार्टी से नाराज हो गए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने का भी समय मांगा, मगर मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद राज्यभा चुनाव में बिश्नोई ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ वोट किया।
दूसरी तरफ BJP में शामिल होने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद दिया और कहा कि BJP और हमारा 3 साल गठबंधन रहा। इस दौरान कुछ मतभेद हुए लेकिन मनभेद नहीं हुआ, इसलिए आज यहां हूं। उन्होंने कहा, "मोदी जी सबसे महान प्रधानमंत्री हैं, उन्हीं से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन किया है। दूसरा प्रभावित होने का कारण मनोहर लाल खट्टर जी हैं। मैंने बहुत मुख्यमंत्री देखे, मगर मनोहर जी 8 साल से मुख्यमंत्री हैं उनका दामन बेदाग है।
यह भी पढ़ें: TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने कहा- 'मेरी जानकारी के बिना रखा गया मेरे घर पर पैसा'
Published on:
04 Aug 2022 02:27 pm

बड़ी खबरें
View Allदिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
