8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रेप करके बेटी को 16वीं मंजिल से फेंक दिया,’ पिता ने कहा- पुलिस जानबूझकर बता रही सुसाइड

Ghaziabad News: गाजियाबाद में छात्रा की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत का मामला गहराता जा रहा है। दरअसल, मृतक युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया गया है फिर उसकी हत्या की गई है।

2 min read
Google source verification

पत्रिका फोटो

Ghaziabad suicide case: गाजियाबाद में 7 अप्रैल की सुबह हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में 18 वर्षीय छात्रा की 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी और वह यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर अपना भविष्य संवारने का सपना देख रही थी। जहां एक ओर पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं मृतका के पिता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी के साथ पहले गलत काम किया गया और फिर अपराध को हादसे का रूप देने के लिए उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया गया।

इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की स्थिति ने मौत की गुत्थी को और उलझा दिया है। लिफ्ट में लगे कैमरों की फुटेज में छात्रा पूरी तरह ठीक और व्यवस्थित कपड़ों में नजर आ रही है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नीचे गिरने के बाद उसके कपड़े फटे हुए पाए गए। पिता का तर्क है कि अगर यह महज एक हादसा या सुसाइड होता, तो कपड़े इस स्थिति में नहीं मिलते। कपड़ों की यह हालत किसी संघर्ष या हाथापाई की ओर इशारा कर रही है, जिसने अब पुलिसिया जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंतिम संस्कार करने से मना

16वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली युवती के परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सुबह से ही कनावनी स्थित उनके घर पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जबकि गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया। युवती की बड़ी बहन का कहना है कि वे हादसे के समय की सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं, वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस उन पर जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर हुई 18 वर्षीय छात्रा की मौत ने पूरी ऊंची इमारत को सिहरन से भर दिया है। यह हादसा इतना भयावह था कि इतनी ऊंचाई से कंक्रीट के फर्श पर गिरते ही युवती के प्राण पखेरू उड़ गए। जानकारी के अनुसार, मृतका उसी परिसर में घर-घर जाकर कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला की बेटी थी, जो अक्सर अपनी मां का हाथ बंटाने और उनके साथ समय बिताने के लिए सोसायटी आया करती थी।