
इंटरनेट पर 370 रुपए की बिरयानी के बाद 500 रुपए का घेवर विवाद सामने आया है। photo source (Instagram/@desi.firang)
Delhi Boy French Woman Date: सोशल मीडिया पर 370 की बिरयानी खूब चर्चा में है। इस विवाद पर लोग लगातार कई प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला दिल्ली का सामने आया है जिसमें फ्रांसीसी महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया। जो इंटरनेट पर तेज रफ्तार हवा के जैसे वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने जयपुर के एक लड़के के साथ हुई अपनी डेट का एक बहुत ही खराब और अजीब अनुभव शेयर किया है। महिला ने अपनी डेट की तुलना इंटरनेट पर पहले से वायरल 370 रुपए की बिरयानी वाले विवाद से की है।
फ्रांस की रहने वाली ईवा ने बताया की वो एक साल में 4-5 बार भारत आती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर लिख रखा है हिंदी बोलने वाली फिरंगी। उन्होंने देसी फिरंग नाम से इंस्टाग्राम पेज पर अपना वीडियो बनाकर परेशान करने वाली घटना के बारे में बताया है। वो वीडियो में कहती हैं कि जब 370 वाली बिरयानी का मुद्दा वायरल हुआ तो मुझे मेरे साथ हुआ 500 रुपए वाला वो खराब अनुभव याद आ गया। मेरी जयपूर के एक लड़के से सोशल मीडिया पर पहचान हुई और दिल्ली में मिलने का प्लान बना, तो मैंने उससे कहा था कि वह मेरे लिए जयपुर से घेवर का एक बॉक्स लेता आए। इसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली में हम मिले और डिनर डेट पर गए। लड़के के साथ कुछ समय बिताने के बाद ईवा को लगा कि उन दोनों की सोच आपस में नहीं मिलती। ईवा ने बहुत ही तमीज से यह बात उस लड़के को बता दी।
ईवा ने बताया कि सिंपल बातचीत चल रही थी। फिर लड़के ने खाना खाने के बाद ईवा को होटल छोड़ने की जिद की। ईवा का दावा है कि रास्ते में लड़के ने उससे पूछा 'तो अब हम आगे क्या करेंगे?' तो मैंने साफ कर दिया कि उसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। ये सुनते ही लड़का अचानक से उसकी आंखों में देखने लगा और कहने लगा मुझे तो उम्मीद थी। देखो, मैं तुम्हारे लिए घेवर लाया, मैंने खाने का बिल चुकाया, और कल मेरा एग्जाम है फिर भी मैं अपनी पढ़ाई छोड़कर तुमसे मिलने आया हूं। तो मुझे लगा कि कुछ तो होगा ही।
ईवा ने तुरंत उसकी इस बात को बकवास बताया और कहा कि तुम्हारी उम्मीदें तुम्हारी खुद की जिम्मेदारी हैं, मेरी नहीं। लेकिन इसके बाद भी वह लड़का अजीब हरकतें और कमेंट्स करता रहा। हद तो तब हो गई जब वे होटल पहुंचे और उसने ईवा से गुडबाय किस मांगी।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में हिमांशु जांगरा नाम के 23 साल के लड़के ने एक कमेंट किया था। हिमांशु ने शो में कहा था कि जब उसने एक लड़की के साथ डेट पर बिरयानी की प्लेट के लिए 370 रुपए खर्च किए, तो उसे अपने इस इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न मिलना चाहिए था।
Updated on:
12 Jun 2026 06:45 pm
Published on:
12 Jun 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
