8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साथ सो रहे थे पति-पत्नी, अचानक आधी रात को आई चिल्लाने की आवाज…क्रूरता देख दंग रह गई मां

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर में दंपति के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad the wife cut off her husband's tongue at midnight

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक दंपति कमरे में एक साथ सोने के लिए गए, लेकिन आधी रात को दोनों ने मिलकर ऐसा कांड किया कि मामला थाने तक पहुंच गया। फिलहाल पत्नी की क्रूरता की वजह से पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी का है। यहां के निवासी वीपिन की शादी आठ महीने पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों का रिश्ता अच्छे ढंग से चल रहा था। पति एक प्राइवेट नौकरी करता था, जिससे उनका परिवार चलता था। मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की शाम को पति नौकरी से घर आया, जिसके बाद दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। बहस से शुरू हुई लड़ाई में पति ने आपा खो दिया और पत्नी को थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच हुई लड़ाई के बाद मामला शांत हो गया था और दोनों सोने के लिए चले गए थे।

आधी रात को आई जोर से चिल्लाने की आवाज

इस मामले को लेकर वीपिन की मां का कहना है कि मामला शांत होने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। अचानक आधी रात को कमरे से जोर से चिल्लाने की आवाज आई, और जब मां कमरे में गई तो अपने बेटे को देखकर दंग रह गई। दरअसल, वीपिन का मुंह खून से भरा हुआ था और उसकी जीभ कटकर अलग हो गई थी। पति ने रोते हुए अपनी मां से कहा कि पत्नी ने चाकू से उसकी जीभ काट दी है। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में वीपिन को लेकर स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उसके मुंह से खून निकलना बंद नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल वहां पर वीपिन का इलाज चल रहा है।

पुलिस की हिरासत में पत्नी

वहीं, इस मामले को लेकर वीपिन के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस वीपिन की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जांच के बाद से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग