7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी संग स्पा सेंटर गई युवती से गैंगरेप, मैनेजर ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी

Girlfriend Gang Rape: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली 29 साल की युवती गुरुग्राम के सेक्टर 39 में किराए पर रहती है, जबकि गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी हैं।

2 min read
Google source verification
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म (photo source- Patrika)

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म (photo source- Patrika)

Girlfriend Gang Rape: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली 29 साल युवती अपने प्रेमी के साथ गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर में गई थी, जहां स्पा सेंटर के मैनेजर और उसके प्रेमी ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान मैनेजर ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती का आरोप है कि मैनेजर और उसका प्रेमी आपस में दोस्त हैं। गैंगरेप के बाद उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर धमकी दी गई कि अगर उसने कहीं कोई शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इसके चलते युवती कई दिनों तक सदमे में रही।

दोनों आरोपियों में एक युवती का प्रेमी

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप तुरान ने बताया कि घटना 13 जनवरी की है। जबकि युवती ने पुलिस को शिकायत रविवार यानी 18 जनवरी को दी। इस दौरान अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक के साथ पिछले तीन महीने से रिलेशनशिप में है। बीती 13 जनवरी को उसका प्रेमी रात करीब 11 बजे बाइक पर बैठाकर एक स्पा सेंटर ले गया, जहां गेट पर ताला लगा था, लेकिन उसके प्रेमी का दोस्त वहां मौजूद था और चाबी उसी के पास थी। जब प्रेमी ताला खोलकर स्पा के अंदर पहुंचा तो खाने-पीने के लिए स्नैक्स और ड्रिंक्स दिए गए।

दोस्त के स्पा सेंटर में किया गैंगरेप

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शायद स्नैक्स और ड्रिंक्स में कुछ मिलाया गया था। इसीलिए मैं स्नैक्स और ड्रिंक्स लेते ही उसे नींद आने लगी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। हालांकि जब वह होश में आई तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसने खुद को एक बेडनुमा बिस्तर पर पाया। दोनों आरोपी भी वहीं बैठे थे। इसके बाद जब उसने अपनी हालत के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाई और धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने कहा कि दोनों आरोपियों पर गुरुग्राम सेक्टर 40 थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।